लोकल. तेज. भरोसेमंद खबरें इट्स बैतूल टाइम्स | बैतूल जिले की ताजा अपडेट
--:--:--
ताज़ा खबर बैतूल समाचार जिले और आसपास की सबसे तेज व सत्यापित अपडेट

Betul News: सावधान ! कोरोना के बाद अब जिले में चिकनगुनिया का खतरा बढ़ा।

Betul news: बैतूल में फिलहाल कोरोना का प्रकोप भले ही थमा हुआ है, लेकिन अब डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया का खतरा मंडरा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा हाल ही में लिए 87 सैंपलों में इन बीमारियों के कुल 10 सैंपल जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 7 पॉजिटिव सैंपल डेंगू के हैं। यही कारण है कि इन बीमारियों पर अंकुश पाने के लिए 'डेंगू पर प्रहार' महाअभियान का शुभारंभ भी जिले में आज से किया गया है। 

 महाअभियान के शुभारंभ पर सांसद डीडी उइके, विधायक आमला डॉ. योगेश पंडाग्रे एवं कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. एके तिवारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अक्षत बुंदेला सहित जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Betul News: सावधान ! कोरोना के बाद अब जिले में चिकनगुनिया का खतरा बढ़ा।

 कलेक्ट्रेट परिसर में सांसद श्री उइके एवं कलेक्टर श्री बैंस द्वारा लार्वानाशक टेमोफास दवाई का छिड़काव भी किया गया। इसके पश्चात् कलेक्टर द्वारा संयुक्त कार्यालय भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यालय परिसर में फॉगिंग मशीन से मिट्टी का तेल एवं पायरीथ्रम दवा के धुआं की भी फॉगिंग की गई। जिले के समस्त कार्यालयों, ग्राम पंचायतों एवं स्कूलों में 'डेंगू पर प्रहार' महाअभियान चलाया गया। अभियान के दौरान फॉगिंग, लार्वा नष्टीकरण, स्वच्छता आदि कार्य किया गया।  

Betul Collector : कलेक्टर श्री बैंस ने कहा कि जनता को भी डेंगू से बचाव के लिए सहभागिता करना जरूरी।

कलेक्टर श्री बैंस ने कहा कि जनता को भी डेंगू से बचाव के लिए सहभागिता करना जरूरी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि अपने घरों में जल जमाव न होने दें। ज्यादा दिन तक किसी भी पानी की टंकी में, बर्तन में, गड्ढे में और कूलर में, अगर कहीं भी पानी भरा है तो तत्काल उस पानी को खाली करें। गड्ढे इत्यादि में लार्वा नष्ट करने की दवा डाली जा सकती है। स्वच्छता भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि आवश्यक हो तो अपने घर की सफाई अवश्य करें।